केबीसी में महिला हॉकी टीम की कप्तान के बारे में पूछा गया सवाल; उन्होंने शेयर किया स्क्रीनशॉट

कौन बनेगा करोड़पति सीज़न-13 में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के बारे में सवाल पूछा गया जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। केबीसी में प्रतिभागी से पूछा गया था 'भारतीय महिला हॉकी टीम ने किसकी कप्तानी में पहली बार ओलंपिक में सेमीफाइनल खेला?' जिसका सही जवाब 'रानी रामपाल' था।