25 अप्रैल को शुरू हुई केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर पथराव किया। बकौल पुलिस, रेल अधिकारियों द्वारा वलपट्टनम इलाके में खिड़की के शीशे पर खरोंच देखे जाने के बाद घटना का पता चला। तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलने वाली ट्रेन पर इससे पहले 1 मई को पथराव हुआ था।