केरल की एक महिला से करीब ₹81 लाख की ठगी करने के आरोप में दिल्ली से नाइजीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 2021 में फर्ज़ी नाम से फेसबुक पर आईडी बनाकर महिला से दोस्ती की और स्वतंत्रता दिवस पर ₹30 करोड़ के उपहार के नाम पर उससे पैसे ट्रांसफर करवाए थे।