केरल के कोट्टायम अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने नन रेप मामले में बिशप फ्रैंको मुलक्कल को शुक्रवार को बरी कर दिया। एक नन ने मुलक्कल पर बलात्कार करने और उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए जून 2018 में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद बिशप मुलक्कल को सितंबर 2018 में गिरफ्तार किया गया था।