केरल के पहले ट्रांसजेंडर बॉडी बिल्डर की खुदकुशी के बाद उनकी पार्टनर ने की आत्महत्या की कोशिश

केरल के पहले ट्रांसजेंडर बॉडी बिल्डर प्रवीण नाथ के कथित तौर पर खुदकुशी करने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार को उनकी पार्टनर ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। बकौल पुलिस, प्रवीण की ट्रांसजेंडर पार्टनर रिहाना आएशू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है, दोनों ने इसी साल वैलेंटाइन्स डे पर शादी की थी।