केरल के पूर्व सीएम चांडी के निधन के बाद राज्य सरकार ने की 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा
कांग्रेस नेता और पूर्व केरल सीएम ओमान चांडी (79) के निधन के बाद राज्य सरकार ने 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्य के सभी कॉलेज, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के लिए मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश का भी एलान हुआ है। दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे चांडी का मंगलवार सुबह कैंसर के चलते निधन हो गया।