केरल में मम्मिका नामक 60-वर्षीय दिहाड़ी मज़दूर स्थानीय फर्म के लिए मॉडल बन गए और उनकी तस्वीरें बड़े पैमाने पर ऑनलाइन शेयर हो रही हैं। फोटोग्राफर शारिक वायलिल ने मम्मिका की तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि फोटोशूट के लिए उनका मेकओवर कैसे किया गया। मम्मिका का एक इंस्टाग्राम पेज भी है।