केरल के शख्स ने एमेज़ॉन से ऑर्डर किया ₹70,900 का आईफोन 12, मिला साबुन व ₹5 का सिक्का

केरल के नूरुल अमीन ने दावा किया है कि उन्होंने एमेज़ॉन से अक्टूबर में ₹70,900 में आईफोन 12 ऑर्डर किया और इसके बदले में उन्हें बर्तन धोने का साबुन व ₹5 का सिक्का मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने आईएमईआई नंबर से जांच शुरू की जिसमें पता चला कि फोन का इस्तेमाल झारखंड में कोई सितंबर से कर रहा है।