केरल नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई, पीएम ने किया मुआवज़े का एलान
केरल के मलप्पुरम ज़िले में तनूर के पास रविवार रात को नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।