inshorts

केरल में 12% से अधिक आबादी मेंटल हेल्थ की समस्याओं से जूझ रही है: राज्य की मंत्री

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, राज्य की जनसंख्या का 12.8% हिस्सा मेंटल हेल्थ की समस्याओं से जूझ रहा है और उन्हें विज्ञान आधारित चिकित्सा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इनमें से केवल 15% लोग ही डॉक्टर से परामर्श ले रहे हैं। बकौल वीना, समाज में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ाना ज़रूरी है।