केरल में एक सरकारी स्कूल ने अपनाई यूनिसेक्स यूनिफॉर्म, शिक्षा मंत्री ने शेयर की तस्वीर
केरल में 754 छात्रों वाले सरकारी स्कूल ने छात्रों के लिए एक नई जेंडर न्यूट्रल या यूनिसेक्स यूनिफॉर्म (3/4 शॉर्ट्स और शर्ट) पेश की है। राज्य के शिक्षा मंत्री वी. सिवनकुट्टी ने छात्रों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पाठ्यक्रम सुधार के दौरान लैंगिक न्याय, समानता और जागरूकता पर ज़ोर दिया जाएगा...लेकिन ये सीख पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।"