केरल में दो दिनों तक पहाड़ी पर फंसने वाले ट्रेकर के खिलाफ दर्ज हुआ ट्रेसपासिंग का केस
केरल वन विभाग ने सोमवार को ट्रेकर आर. बाबू के खिलाफ ट्रेसपासिंग का केस दर्ज किया। बाबू पिछले सप्ताह पलक्कड़ (केरल) में दो दिनों तक एक पहाड़ी पर फंसे रहे थे जिन्हें सेना ने रेस्क्यू किया था। अधिकारी के मुताबिक, बाबू के खिलाफ कार्रवाई प्रतीकात्मक है जिसका मकसद अन्य लोगों को इलाके में ट्रेक और कैंप करने से रोकना है।