केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने प्रदेशवासियों से नोरोवायरस को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। दरअसल, 2 सप्ताह पहले वायनाड ज़िले में एक पशु चिकित्सा महाविद्यालय के कम-से-कम 13 छात्रों में नोरोवायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जॉर्ज ने कहा, "सुपर क्लोरीनीकरण सहित अन्य निवारक गतिविधियां चल रही हैं...पीने के पानी के स्रोत स्वच्छ होने चाहिए।"