केरल में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से 15 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर बच्चे

केरल के मलप्पुरम ज़िले में तनूर के पास रविवार रात को पर्यटकों से भरी एक नाव पलट गई जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। नाव से बचाए गए एक युवक ने 'ऑनमनोरमा' को बताया कि नाव में कम-से-कम 40 से 50 लोग सवार थे। केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुर्रहमान ने बताया कि मृतकों में अधिकतर बच्चे हैं।