केरल में पहाड़ी की खतरनाक चट्टान पर फंसे शख्स के बचाव अभियान का ड्रोन फुटेज हुआ वायरल

भारतीय सेना की टीम ने पालक्काड (केरल) में एक पहाड़ी की खतरनाक चट्टान पर फंसे आर. बाबू नामक 23-वर्षीय युवक को बुधवार को सुरक्षित बचा लिया। इस सफल रेस्क्यू मिशन का ड्रोन फुटेज वायरल हो गया है। यह वीडियो फोटोग्राफर सूरज पी. नाथ ने रिकॉर्ड किया है जो टीम का मार्गदर्शन करने के लिए बचाव अभियान में शामिल हुए थे।