केरल में अदाणी बंदरगाह के निर्माण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों द्वारा रविवार को विझिंजम थाने पर हमला किए जाने के मामले में 3,000 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और उनकी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई थीं। बकौल पुलिस, भीड़ ने लाठी और पत्थरों से हमला किया था।