केरल में अदाणी बंदरगाह के निर्माण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रविवार को विझिंजम थाने पर हमला किया जिसमें कम-से-कम 29 पुलिसकर्मी घायल हुए और उनकी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। बकौल पुलिस, भीड़ ने थाने पर लाठी और पत्थरों से हमला किया। इससे पहले 26 नवंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर एक शख्स गिरफ्तार किया गया था।