भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए शनिवार को केरल के 5 ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन 5 ज़िलों में कोट्टायम, पत्तनंतिट्टा, एर्नाकुलम, इडुक्की और तृश्शूर हैं। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के 7 ज़िलों (तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, आलप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।