केरल में भारी बारिश के बीच उफनती नदी में गिरा 2 मंज़िला मकान

केरल में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक 2 मंज़िला मकान के नदी में गिरने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। कोट्टयम के मुंडाकायम स्थित यह मकान नदी के तेज़ बहाव के बीच एक ओर झुकता और फिर नदी में गिरता दिख रहा है। रविवार सुबह मकान ढहने से पहले घर के लोगों को निकाल लिया गया था।