केरल में सड़क दुर्घटना में घायल शख्स की मदद करते दिखे राहुल गांधी, सामने आया वीडियो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह केरल के वायनाड में सड़क दुर्घटना में घायल एक शख्स की मदद करते दिख रहे हैं। दरअसल, राहुल उस रास्ते से गुज़र रहे थे और तभी उन्होंने घायल शख्स को देखकर अपनी कार रोकी और अपने काफिले की ऐम्बुलेंस से उसे अस्पताल ले जाने में मदद की।