केरल में हादसे की शिकार हुई नाव के मालिक को पकड़ा गया; 22 पर्यटकों की हुई थी मौत

केरल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि रविवार शाम हादसे की शिकार हुई नाव के मालिक को कोझिकोड के तटीय इलाके से पकड़ा गया है। दरअसल, पर्यटकों से भरी नाव के पलटने से 15 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी और आरोपी फरार था। बकौल पुलिस, उसके पास नाव के संचालन का लाइसेंस नहीं था।