केरल यूनिवर्सिटी के वीसी ने कॉलेज में सनी लियोनी के स्टेज शो को नहीं दी अनुमति
केरल यूनिवर्सिटी के कुलपति मोहनन कुन्नुमल ने इंजीनियरिंग कॉलेज में 5 जुलाई को होने वाले बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के स्टेज शो को अनुमति नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते साल केरल के 2 इंजीनियरिंग कॉलेजों में कार्यक्रमों के दौरान भगदड़ में हुई मौतों के बाद राज्य सरकार ने कॉलेज कैंपस में ऐसे समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया था।