केरल सरकार ने राज्यपाल आरिफ को यूनिवर्सिटीज़ के चांसलर पद से हटाने के बिल को दी मंज़ूरी

केरल सरकार ने विधानसभा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को राज्य की यूनिवर्सिटीज़ के चांसलर पद से हटाने के बिल को मंगलवार को मंज़ूरी दे दी। विपक्ष की पार्टी यूडीएफ ने इस बिल में सुधार के लिए उनके द्वारा दिए गए सुझाव को स्वीकार न करने पर इस बिल का विरोध करते हुए सदन का बायकॉट किया।