केरल हाईकोर्ट ने विझिंजम प्रोजेक्ट के लिए अदाणी पोर्ट्स को पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया

केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को विझिंजम बंदरगाह के निर्माण के लिए अदाणी पोर्ट्स को पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया। दरअसल, 25-अगस्त को अदाणी समूह ने कोर्ट में अर्ज़ी देकर निर्माण कार्य का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से सुरक्षा देने का अनुरोध किया था। प्रदर्शनकारियों ने इस निर्माण कार्य को बंद करने सहित 7 सूत्री मांगे रखी हैं।