केरल हाईकोर्ट ने रेप के एक दोषी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि केवल किसी के साथ प्यार में होने को पीड़िता की सेक्शुअल इंटरकोर्स के लिए सहमति नहीं माना जा सकता। जस्टिस आर. नारायण पिशारदी ने कहा, "सहमति और लाचारी में अंतर है।" शख्स ने पीड़िता को मैसूर और फिर गोवा ले जाकर रेप किया था।