इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान केविन पीटरसन ने शनिवार को वन्यजीव संरक्षण पर बीजेपी के ट्वीट पर हिंदी में प्रतिक्रिया दी। पीटरसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लिखा, "भारत में वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर आपके निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद।" पीएम मोदी को 'बढ़िया आदमी' बताते हुए पीटरसन ने कहा, "सभी नेताओं को आपके नेतृत्व का...अनुसरण करना चाहिए।"