केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं: ऐड बोर्ड पर 'रशियन@20,000' चलाए जाने पर दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसने पश्चिम विहार वेस्ट में स्टोर में एलईडी बोर्ड पर 'रशियन@20,000' जैसे आपत्तिजनक विज्ञापन चलाए जाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा, "ये कोई स्पा सेंटर नहीं था।" बकौल पुलिस, शिकायत मिली थी कि स्क्रीन बोर्ड को हैक कर आपत्तिजनक बातें चलाई गईं।