inshorts

केस या तो जांच एंजेसी के पास है या कोर्ट में है: हिंसा को लेकर कार्रवाई की मांग पर मिश्रा

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने लखीमपुर हिंसा को लेकर खुद के खिलाफ कार्रवाई की किसानों की मांग के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा...क्योंकि ये मामले या तो जांच एजेंसी के पास हैं या कोर्ट में हैं।'' 3-अक्टूबर को हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हुई थी।