कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसका मोबाइल नंबर अपने 30 दोस्तों को बांटकर उनसे अश्लील मेसेज व वीडियो भिजवाए। महिला के मुताबिक, उसे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था जिसके बाद उसने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। बकौल महिला, केस वापस न लेने पर पति ने नंबर बांटा।