कैंची धाम में शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा, भारी भीड़ उमड़ने की संभावना

नैनीताल में कैंची धाम के स्थापना दिवस 15 जून को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्था की है, ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में श्रद्धालुओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जा सके।