कैंची से पत्नी व अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद हैदराबाद में शख्स ने की खुदकुशी
हैदराबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी सहित 7 और 11 वर्षीय दो बच्चों की कैंची से हमला कर हत्या करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों के दुर्गंध की शिकायत पर पुलिस द्वारा घर का दरवाज़ा तोड़ने के बाद सोमवार को उनके शव मिले। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था।