inshorts

कैंटर की टक्कर से यूपी में बाइकसवार शख्स, उसकी गर्भवती पत्नी व 3 बेटियों की हुई मौत

बागपत (उत्तर प्रदेश) में रविवार को नैशनल हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार कैंटर ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसके चलते फतेह मोहम्मद नामक बाइकसवार शख्स (35), उसकी गर्भवती पत्नी व 3 बेटियों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।