कैंसर कारक तत्व की मौजूदगी के चलते पीऐंडजी ने यूएस में 30 हेयर केयर उत्पादों को मंगाया वापस

प्रॉक्टर ऐंड गैंबल (पीऐंडजी) ने कैंसर कारक तत्व बेंज़ीन की मौजूदगी के चलते अमेरिका में 30 से अधिक हेयर केयर उत्पादों को वापस मंगाया है। इन उत्पादों में पैंटीन, हर्बल एसेंसिस, ओल्ड स्पाइस व अन्य ब्रैंड के ड्राई कंडिशनर और ड्राई शैम्पू स्प्रे शामिल हैं। गौरतलब है, बेंज़ीन के संपर्क में आने से ल्यूकेमिया और ब्लड डिसऑर्डर हो सकते हैं।