कैंसर की मरीज़ विदेशी नागरिक ₹60 करोड़ के ड्रग्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई
मुंबई एयरपोर्ट पर ₹60 करोड़ मूल्य के ड्रग्स के साथ शनिवार को हरारे से आई ज़िम्बाब्वे की नागरिक को गिरफ्तार किया गया। कस्टम विभाग ने कैंसर की मरीज़ महिला के ट्रॉली बैग से ड्रग्स बरामदगी का वीडियो शेयर किया है। अधिकारियों के अनुसार, ड्रग माफियाओं ने तस्करी करने के बदले में महिला से चिकित्सा खर्च उठाने का वादा किया था।