रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राज़ील के फुटबॉल लेजेंड पेले को एंड-ऑफ-लाइफ केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। कैंसर से जूझने के बीच कीमोथेरेपी का उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, 82-वर्षीय पेले को पिछले सप्ताह अस्पताल ले जाया गया था और उन्हें अस्पताल के एंड-ऑफ-लाइफ केयर सेंटर में दर्द से राहत मिल रही है।