शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आसिफ अली का कैच छोड़ने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे अर्शदीप सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "हम भारतीय पहले...हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई बाद में हैं। सिख सबसे अधिक देशभक्त समुदाय है। सिर्फ एक कैच छूटने के कारण...खालिस्तानी बता देना...हमारी राष्ट्रीय और खेल भावना के खिलाफ है।"