कैच लेने के दौरान धवन के हाथों से निकल कर टांगों में फंसी गेंद, वीडियो हुआ वायरल

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान शाकिब अल हसन का कैच लेने के दौरान शिखर धवन के हाथों से गेंद निकलकर टांगों में जा फंसी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। धवन ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंदबाज़ी पर कैच लिया था। टॉस हारकर भारत पहले फील्डिंग कर रहा है।

Load More