कैच लेने के प्रयास में बाउंड्री लाइन के पास टकराए पाक के शादाब व आसिफ, छक्के के लिए गई गेंद

एशिया कप-2022 के फाइनल में पाकिस्तान के शादाब खान और आसिफ अली कैच लेने के प्रयास में बाउंड्री लाइन के पास टकरा गए। श्रीलंकाई पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर भानुका राजपक्षे ने गेंद को डीप मिड-विकेट की ओर मारा जहां दोनों खिलाड़ियों में टक्कर के बीच गेंद आसिफ के हाथों से छिटककर छक्के के लिए चली गई।