उत्तर प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को कहा कि राज्यभर की जेलों में अब से 'गायत्री मंत्र' और 'महामृत्युंजय मंत्र' बजाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे कैदियों को मानसिक शांति मिलेगी। बकौल मंत्री, ऐसा करने से हो सकता है कि कैदियों की मनोदशा व व्यवहार में बदलाव आए और उन्हें सुधरने का अवसर मिले।