ठाणे (महाराष्ट्र) की आधारवाडी जेल में बंद 2 कैदियों द्वारा जेलर और एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।