कैदी द्वारा बिहार की जेल में चेकिंग के दौरान निगले गए 3.5 इंच के फोन को डॉक्टरों ने निकाला

गोपालगंज (बिहार) की जेल के कैदी द्वारा निगले गए मोबाइल फोन को डॉक्टरों ने निकाल लिया है। आईजीआईएमएस अस्पताल (पटना) के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल ने कहा, "3.5x2 इंच के मोबाइल फोन को...एंडोस्कोपी द्वारा करीब 30 मिनट में निकाला गया।" गौरतलब है, कैदी ने चेकिंग करने आ रही पुलिस को देख फोन को मुंह में रखकर निगल लिया था।

Load More