कानपुर (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक रिपोर्टर के पहुंचने पर पनकी मंदिर के रैन बसेरे में आराम कर रहे पुलिसकर्मी उठकर अपना चेहरा छिपाने लगते हैं। वीडियो का खंडन करते हुए कानपुर पुलिस ने बताया, "उक्त पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं बल्कि रिज़र्व में थे। ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों द्वारा...अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया।"