वॉशिंगटन डीसी के अटॉर्नी जनरल कार्ल रेसीन ने कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल में फेसबुक पर दायर एक मुकदमे में इसके सीईओ मार्क ज़करबर्ग को एक प्रतिवादी बनाया है। बकौल रेसीन, जांच में पता चला कि कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा यूज़र्स के डेटा संग्रहण से जुड़े फैसलों में ज़करबर्ग 'शामिल' थे। वहीं, पहली बार किसी अमेरिकी नियामक ने ज़करबर्ग का नाम लिया है।