कैरेबियन सागर में मिला 'ब्लू गू' जैसा रहस्यमयी समुद्री जीव; वायरल हुई तस्वीरें

नैशनल ओशिएनिक ऐंड ऐटमॉस्फेरिक ऐडमिनिस्ट्रेशन के ओकियानोस एक्सप्लोरर के वैज्ञानिकों को कैरेबियन सागर के तल में एक रहस्यमयी समुद्री जीव मिला है जिसे उन्होंने 'ब्लू गू' जैसा बताया है। क्रू ने ट्वीट किया, "सेंट क्रोई के पास कई बार दिखे...'ब्लू गू' ने...वैज्ञानिकों को हैरान किया है जो सोच रहे थे कि यह सॉफ्ट कोरल, स्पंज या ट्यूनिकेट हो सकता है।"