अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, सोमवार को कैलिफॉर्निया में 2 इंजन वाला छोटा विमान क्रैश होने में मारे गए 2 लोगों में भारतीय मूल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुगाता दास और यूपीएस का कर्मचारी शामिल था। विमान पुणे में जन्मे डॉ. दास का था। इस क्रैश में कई वाहन जल गए थे व कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।