inshorts

कैलिफॉर्नियाई गवर्नर को भेजा गया बिना सहमति कंडोम उतारने को गैरकानूनी बनाने वाला विधेयक

कैलिफॉर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम को स्टेल्थिंग (सेक्स के दौरान पार्टनर की सहमति के बिना कंडोम उतारने) को गैरकानूनी बनाने वाला विधेयक भेजा गया है। न्यूसम की मंज़ूरी के बाद कैलिफॉर्निया स्टेल्थिंग को गैरकानूनी बनाने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन सकता है। इस विधेयक के कानून बनने पर पीड़ित सिविल कोड के तहत आरोपी पर मुकदमा दायर कर सकेंगे।