कैसे चुनी जाती है यूके में सरकार?

यूके (यूनाइटेड किंगडम) में 4 जुलाई को आम चुनाव होंगे और उस दौरान यूके में लोग हाउस ऑफ कॉमन्स के सभी 650 सदस्यों को चुनेंगे। संसदीय बहुमत के लिए किसी पार्टी को कुल 650 सीटों में से कम-से-कम 326 सीटें जीतनी होंगी। जिस भी पार्टी को अकेले/गठबंधन में बहुमत मिलेगा वह अगली सरकार बनाएगी और उसका नेता प्रधानमंत्री बनेगा।