कैसे पाकिस्तान की हार से भारत के डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं?

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के रावलपिंडी टेस्ट हारने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा संस्करण के फाइनल में भारत के पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि पाकिस्तान की हार के बावजूद भारत को फाइनल से पहले अपने शेष टेस्ट जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि अंकतालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका कम-से-कम 3-मैच हारे।