कॉइनडीसीएक्स का बाज़ार पूंजीकरण $2.15 अरब हुआ, भारत की सबसे मूल्यवान क्रिप्टो कंपनी बनी

कॉइनडीसीएक्स ने पंटेरा कैपिटल और स्टीडव्यू कैपिटल की अगुआई में फंडिंग राउंड में $13.59 करोड़ जुटाए हैं। 8 महीनों में इसका बाज़ार पूंजीकरण दोगुना ($2.15 अरब) हो गया और यह अब भारत का सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म बन गया है। कंपनी की 2023 अंंत तक कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने के लिए फंड उपयोग करने की योजना है।