पूर्व यूएफसी फेदरवेट और लाइटवेट चैंपियन कॉनर मैकग्रेगर के £2 मिलियन (करीब ₹20 करोड़) वाले डबलिन (आयरलैंड) के पब पर बुधवार रात को दो पेट्रोल बम फेंके गए। मौके से दो पाइप बम भी मिले हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने चश्मदीदों से इलाके के रिकॉर्डेड फुटेज उपलब्ध कराने की अपील की है।